मुज़फ्फरनगर: कांग्रेस के मुस्लिम नेता की बड़ी मांग, गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की उठी आवाज, कलेक्ट्रेट में कार्यकर्ताओं ने जमकर गरजें
कांग्रेस ने गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव अब्दुल्ला आरिफ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया और कहा कि यदि सरकार सच में गौ-भक्त है तो संसद में बिल लाकर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए।