जौनपुर: जौनपुर के 42 विद्यालयों में शुरू होगा व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण
जौनपुर जिले के 42 राजकीय और वित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों में अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। शासन की इस योजना के दूसरे चरण में दो राजकीय और 40 वित्तपोषित विद्यालयों का चयन किया गया है, जिसका उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के साथ रोजगारपरक कौशल से जोड़ना है।