खुरई: देहात थाना पुलिस ने ज़ब्त किया था जानवर की हड्डियों से भरा ट्रक, अब दुर्गंध से पुलिस और आमजन हो रहे हैं परेशान
Khurai, Sagar | Mar 15, 2025 जानवरों की हड्डियों से भरा ट्रक जब्त करना देहात थाना पुलिस को भारी पड़ गया, हड्डियों की दुर्गंध से अब पुलिस सहित आमजन परेशान हैं,शनिवार शाम 5बजे जानकारी देते हुए थाना परिसर के मंदिर के पुजारी ने बताया कि पुलिस ने 22फरवरी को हड्डियों का ट्रक जब्त किया था तभी से बहुत दुर्गंध आ रही है पुलिस के साथ श्रद्धालु भी परेशान,कुत्ते हड्डियां मंदिर में तक में ले आते हैं