आज़मगढ़: बंशी बाजार के पास सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, शव का हुआ पोस्टमार्टम
शहर कोतवाली के बंशी बाजार के पास 3 फरवरी को बाइक को ओवरटेक करने के चक्कर में धक्का मार दिया था। घटना में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। तभी से महिला का उपचार मंडलीय जिला चिकित्सालय में चल रहा था। सोमवार की शाम को महिला की मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मुबारकपुर थाना के पियरोपुर ढकवा निवासिनी 38 वर्षीया रेखा यादव की मौत हुई।