हज़ारीबाग: विश्व पर्यावरण दिवस पर हजारीबाग पुलिस का हरित संकल्प, एसपी अमन कुमार ने किया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हजारीबाग पुलिस केंद्र में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय, डीएसपी सीसीआर, सदर एसडीपीओ सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और हरियाली बढ़ाने की अपील की।