गिरिडीह: डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो में कुछ लोगों ने एक महिला को मारपीट कर किया घायल, अस्पताल में इलाज जारी
डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो का निवासी अनीता देवी को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मंगलवार को 8 बजे ईसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को निर्मल ठाकुर की पत्नी अनीता देवी अपने घर के सामने बकरी बांध कर रखी थी।यह बकरी को पानी देने के लिए गई थी।तभी बकरी बांधने के कुछ मामूली सवाल पर पड़ोसी से इनका विवाद हो गया।