बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र: मुक्तेश्वर पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल
Barh, Patna | Apr 4, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मुक्तेश्वर पेट्रोल पंप के पास की है, जहां तेज रफ्तार में जा रहा एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लगभग साढ़े 10 बजे घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।