बालाघाट: स्कूल बसों की सघन जांच, बच्चों की सुरक्षा को लेकर बालाघाट पुलिस का विशेष अभियान
बालाघाट। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बालाघाट पुलिस द्वारा स्कूल बसों एवं अन्य स्कूली वाहनों की सघन जांच की जा रही है। अभियान के तहत बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर सहित अन्य सुरक्षा मानकों का निरीक्षण नगर मुख्यालय में शनिवार लगभग दोपहर 1 बजे किया गया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन च