सगड़ी: हैदराबाद में अराजक तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा की अंगुली तोड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त, पुलिस जांच में जुटी
Sagri, Azamgarh | Apr 30, 2026 आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के हरैया ब्लॉक अंतर्गत हैदराबाद नई बस्ती के अंबेडकर पार्क में स्थित संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली को अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया । यह सूचना क्षेत्र के ग्रामीणों को लगी तो मौके पर भीड़ जुट गई और लोग आक्रोशित हो गए । वही इसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा रौनापार थाने की पुलिस को दी गई ।