बयाना: भरतपुर में ओवरलोड ट्रैक्टर ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
भरतपुर। पहाड़ी-बाड़ी स्टेट हाईवे पर शनिवार शाम गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने लोडिंग ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर घायल हो गया। घायल की पहचान सतीश, 34, पुत्र सियाराम कुशवाहा, निवासी अजीतपुर के रूप में हुई है।