राजगढ़: सिद्धमुख में चना तुलाई घोटाले को लेकर चौथे दिन जनप्रतिनिधियों ने भादरा-सिद्धमुख सड़क को किया जाम, कार्मिक हटाए
Rajgarh, Churu | May 18, 2026 सिद्धमुख के क्रय-विक्रय सहकारी समिति उपकेंद्र पर चना तुलाई में बड़े स्तर पर कथित घोटाले की जांच को लेकर चौथे दिन सोमवार को जन प्रतिनिधि तपती भीषण गर्मी में सड़कों पर उत्तर पड़े तथा सिद्धमुख भादरा सड़क को जाम कर दिया। अनाज तुलाई केंद्र से सैकड़ो किसानों के साथ नेता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर पहुंचे। तथा सड़क मार्ग को जाम कर दिया।