काको: पाली थाने की पुलिस ने अमरपुर पाली गांव से शराब के नशे में हंगामा करते एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
जिले के एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाली थाने की पुलिस ने शराब के नशे में झूमते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले में थाना अध्यक्ष कृष्णानंद ने बताया कि गश्ती के क्रम में अमरपुरा गांव निवासी गुड्डू कुमार को नशे की हालत में हंगामा मचाते पकड़ा गया। जिसके बाद आगे की कार्यवाही जारी है।