काको: बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री का जिले में हुआ आगमन, विपक्ष पर बोला हमला
बिहार के दोनों माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं श्री विजय कुमार सिन्हा का जिले में आगमन हुआ। उन्होंने जिले के गांधी मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला और वर्तमान सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। इस मौके पर जिले के काको सहित विभिन्न प्रखंडों के हजारों की संख्या में लोगों ने अपने नेता के संबोधन को सुनने हेतु डटे दिखे।