सिवनी मालवा: ग्राम सालई में खेत में काम कर रहा ट्रैक्टर नाले में पलटा, वाहन के नीचे दबकर ड्राइवर की मौत
सिवनी मालवा के ग्राम सालई में खेत में काम करते समय गुरुवार सुबह लगभग 11 एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम घुमड़देव निवासी चंद्रपाल कासदे के रूप में हुई है।पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से ट्रैक्टर को हटवाकर चालक के शव को बाहर निकाला और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार