मोहनलालगंज: मोहनलालगंज में आपदा प्रबंधन के तहत मॉकड्रिल, NDRF-SDRF समेत कई एजेंसियों ने दिखाया दम
लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित चतुर्थ वाहिनी सशस्त्र सीमा बल परिसर में आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों को लेकर व्यापक मॉकड्रिल आयोजित की गई। इस संयुक्त अभ्यास में NDRF, SDRF, उत्तर प्रदेश अग्निशमन विभाग, पुलिस प्रशासन और सशस्त्र सीमा बल की टीमों ने हिस्सा लिया। मॉकड्रिल के दौरान आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया।