धनौरा: मंडी धनौरा रोड पर गांव जोगीपुरा के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत, महिला की मौत और दो घायल
मंगलवार की तड़के थाना क्षेत्र के गांव सुजमना निवासी शीलू अपनी 40 वर्षीय पत्नी विमला के साथ बाइक पर सवार होकर गजरौला के गांव तिगरी में गंगा स्नान के लिए गए थे। यहां से वापस लौटते वक्त बिजनौर स्टेट हाईवे पर गांव जोगीपुरा के निकट उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से जा टकराई।