अनूपशहर: जहांगीराबाद कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, एसडीएम और सीओ रहे मौजूद
जहांगीराबाद कोतवाली परिसर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अनूपशहर की एसडीएम प्रियंका गोयल और सीओ विकास प्रताप सिंह ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ चर्चा की और जयंती को शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।