हमीरपुर: भौली गांव के पास नाव पलटने से हुए हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, एक महिला का शव बरामद, तीन लोगों को बचाया गया
कुरारा थाना क्षेत्र के भौली गांव के पास बह रही यमुना नदी में नाव पलटने से हुए हादसे के बाद पूरी रात एसडीआरएफ व एनडीआरएफ टीम, फ्लड पीएसी एवं स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीन लोगों को सकुशल बचा लिया गया। अभी तक एक महिला का शव बरामद किया गया है। हादसे में डूबे पांच बच्चों की तलाश के लिए टीमें लगी हुई है। देर शाम हुए हादसे के बाद अंधेरा होने के कारण रात में रेस्क