लूनकरनसर: कस्बे के मुख्य बाजार में अनियंत्रित गाड़ी दुकानों में घुसी, चालक को किया गया गिरफ्तार
कस्बे के मुख्य बाजार में एक बड़ा हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन सीधे दुकानों में जा घुसा। इस दुर्घटना में सब्जी और चाय की दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा, वहीं एक खड़ी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार युवक नशे की हालत में थे और तेज गति के कारण वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा।