खंडवा: खंडवा में दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार कार ने बाइक को उड़ाया, दो युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहे
खंडवा के छहगांव माखन थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदौर रोड स्थित अग्रवाल सूत मिल के पास देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जबकि दोनों युवक सड़क किनारे गंभीर घायल अवस्था में पड़े मिले।