नगर नौसा: मलावां गांव में सर्पदंश से एक महिला घायल
मलावा गांव में 35 वर्षीय एक महिला को सांप ने डस लिया है। महिला की पहचान थाना क्षेत्र के मलावा गांव निवासी रामजतन सिंह के 35 वर्षीय पत्नी रीता देवी के रूप में किया गया है। परिजनों ने बताया की मंगलवार की शाम घर में घरेलू कार्य कर रही थी। तभी विषैले सांप ने उसे डंस लिया। जहां सांप काटने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी।