सिकंदरा: बैजामऊ बांगर में बाढ़ आपदा मॉक ड्रिल का आयोजन, प्रशासन व फायर टीम ने सिखाए बचाव के तरीके
तहसील क्षेत्र के बैजामऊ बांगर गांव में गुरुवार को राज्य स्तरीय बाढ़ आपदा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन, पुलिस, फायर सर्विस एवं आपदा मित्रों की टीम ने संयुक्त रूप से बाढ़ जैसी आपात परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल के माध्यम से ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित स्थानों पर