दीपका: एनसीएच अस्पताल में संडे ड्यूटी पर कर्मचारियों का काम बंदः भेदभाव का आरोप, प्रबंधन ने आदेश पर ओपीडी बंद करने की बात कही
Dipka, Korba | May 25, 2026 कोरबा के गेवरा-दीपका स्थित नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनसीएच) में रविवार को संडे ड्यूटी को लेकर कर्मचारियों ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अस्पताल प्रबंधन पर संडे ड्यूटी लगाने में भेदभाव का आरोप लगाया है। नाराज स्टाफ का कहना है कि कार्यालय अधीक्षक एनके द्विवेदी चुनिंदा कर्मचारियों को ही संडे ड्यूटी का लाभ दे रहे हैं, जबकि अन्य को इससे वंचि