घोड़ाडोंगरी: ब्रह्माकुमारी संस्था ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली, छात्राओं ने बैनर-पोस्टर के जरिए दिया नशे से दूर रहने का संदेश
घोड़ाडोंगरी के सादपानी विद्यालय में ब्रह्माकुमारी संस्था के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान को लेकर विशेष जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय की छात्राओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ लोगों को जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया।