दतिया नगर: तेज आंधी का कहर: नीम का पेड़ बिजली लाइन पर गिरा, 3 घंटे तक बिजली सप्लाई ठप
दतिया के राजघाट कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार को अचानक बदले मौसम ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। तेज आंधी और बादलों के साथ आई हवाओं ने इलाके में भारी नुकसान पहुंचाया। आंधी के दौरान एक विशाल नीम का पेड़ बिजली लाइन और खंभे पर गिर गया, जिससे खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच करीब 3 घंटे से अधिक समय तक बिजली बंद रहने स