रांची स्थित डिबडीह पुल के पास सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अनियंत्रित कार ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं बिजली के पोल को भी काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज होने के कारण कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से