खण्डवा, अठारह नवंबर शाम 4 बजे खण्डवा शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर नकेल कसते हुए कोतवाली पुलिस ने अंतराज्य वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र तारणेकर और नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह चौहान व उनकी टीम ने विशेष अभियान चलाया