एनटीपीसी अंता के चिकित्सालय में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ परियोजना प्रमुख अनिल बवेजा ने किया। यह शिविर विशाल नेत्र चिकित्सालय कोटा एवं जिला अंधता निवारण समिति, बारां के सहयोग से एनटीपीसी की नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व नीति के तहत आयोजित किया गया।