देवली: नौतपा की तपिश में पारा 46 डिग्री, लू से जनजीवन प्रभावित
Deoli, Tonk | May 28, 2026 शहर में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। नौतपा की तपिश के चलते गुरुवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कई इलाकों में पारा 45 डिग्री के आसपास बना रहा। तेज गर्मी और लू के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।