कासगंज SP सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पटियाली थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार शाम 5 बजे जारी प्रेस नोट के अनुसार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सात वारंटी अभियुक्तों को उनके घरों से दबिश देकर गिरफ्तार किया। जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।