थल सेवा में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित विशाल मान का गांव पहुंचने पर भव्य फूल मालाओं व ढोल बजाकर स्वागत किया गया ।ग्रामीणों ने गाड़ियों के काफिले के साथ भारत माता की जयघोष करते हुए धार्मिक स्थल दादा खेड़ा पर पहुंचकर पूजा अर्चना की और दर्जनों महिलाओं ने भी देशभक्त के गीतो के साथ लेफ्टिनेंट का स्वागत किया । पिता मास्टर यशपाल मान ने बताया कि विशाल का बचपन से आईआईटी में रुचि थी लेकिन कुरुक्षेत्र में 12वी पढ़ाई करते हुए अध्यापकों से प्रेरित होकर देशभक्ति की भावना जागृत हुई और ग्रामीण क्षेत्र के विशाल ने पहले ही प्रयास में एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव का नाम रोशन किया । यशपाल ने बताया कि 2022 में उनका चयन एनडीए 148 नंबर कोर्स में हुआ था और 2025 में उन्होंने ट्रेनिंग खड़कवाल से पूरी कर 2026 में भारतीय सेना अकादमी देहरादून से लेफ्टिनेंट कोर्स में चयन किया गया । विशाल मान ग्रामीण क्षेत्र का पहला लेफ्टिनेंट बना है ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और सभी ने गांव का नाम रोशन करने पर लेफ्टिनेंट को बधाई दी । एमडी स्कूल बल्ला से नरेंद्र मान आर्य ने सभी विद्यार्थियों को अपने फील्ड में कड़ी मेहनत करके कामयाबी हासिल कर गांव का नाम देश भर में रोशन करना चाहिए और लक्ष्य निर्धारित करके एवं बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण कर सफलता हासिल की जा सकती है ।इस अवसर पर हरपाल ,रणबीर, बलराज ,दलवीर ,रतन सिंह ,जिले सिंह ,राजेंद्र सिंह ,करमचंद ,सतपाल, महेंद्र,अशोक, राजेश,राकेश, सोनू, बलिंद्र, नरेंद्र, शक्ति, बाजिंदर, यशपाल, सत्यवान सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे। ( बल्ला )
Ballah, Karnal | Jun 15, 2026