धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के मड़वा गांव के पास शारदा नदी के बांये किनारे पर ऐरा पुल से अंबरपुर तटबंध के किमी. 2.600 पर प्रस्तावित पुनरोद्धार कार्य परियोजना का बुधवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने पूजा अर्चना के साथ कार्य का कराया शुभारंभ।