आगामी होली और रमजान पर्वों को आपसी भाईचारे, स्वच्छता और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए अररिया नगर थाना परिसर में मंगलवार को अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता एसडीएम बलबीर दास, एसडीपीओ सुशील कुमार, अंचलाधिकारी अजय कुमार और नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने की।