मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण के दौरान इलाके में हड़कंप मचा रहा। गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे तक कई पदाधिकारी जांच में जुटे रहे। जांच के दौरान कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर भारी अनियमितता सामने आया। बच्चों की उपस्थिति पंजी में नामांकन के आधा संख्या में केंद्र पर बच्चे उपस्थित पाए गए।