मढ़ौरा: मुख्यमंत्री व रेलमंत्री के तालपुरैना में आगमन को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने सफाई कार्य किये शुरु
Marhaura, Saran | Jun 19, 2026 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के आगमन को लेकर शुक्रवार की सुबह छः बजे से पूरे सड़क के आसपास एवं चिन्हित जगहों की साफ सफाई में नगर प्रशासन जुटी हुई है। जिसका नेतृत्व खुद कार्यपालक पदाधिकारी करते हुए दिखे । कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा अचानक मुख्यमंत्री व रेलमंत्री के आगमन को लेकर कार्यवाई की जा रही है।