बहराइच: मोतीपुर इलाके के एक गांव में किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, लखनऊ किया गया रेफर
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर पर चाकू से हमला किया गया है। पड़ोस के एक किशोर ने आपसी विवाद में किशोर के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घायल किशोर को बहराइच से लखनऊ रिफर किया गया है। हमले की खबर सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जाच में जुट गई है।