समस्तीपुर: जिले के बिथान थाना क्षेत्र के वार्ड-1 मोहल्ला में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने पिता-पुत्र सहित तीन लोग को किया जख्मी
जिले के बिथान थाना क्षेत्र के कुआं वार्ड-1 मोहल्ला में शुक्रवार रात जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को रॉड से मारकर जख्मी कर दिया। सभी घायलों को पुलिस की 112 नंबर टीम ने बिथान पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से सभी को गंभीर स्थिति में रात करीब 2:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।