ललितपुर: बुंदेलखंड विकास सेना ने स्मार्ट मीटर के विरोध में किया 2 घंटे का सत्याग्रह, बिजली विभाग के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
स्थानीय कम्पनी बाग में बुंदेलखंड विकास सेना द्वारा बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की नेतृत्व में 2 घंटे का सत्याग्रह किया । इस दौरान ललितपुर शहर में बिजली विभाग द्वारा लगाये गये स्मार्ट प्रीपेड मीटर द्वारा रिचार्ज करवाने के बावजूद ज्यादा बिल आने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया । इस मौके पर विद्युत विभाग के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई।