हटा: सकोर गांव: ट्रांसफार्मर खराब, बिजली बिल आ रहे हैं, ग्रामीण परेशान होकर बिजली दफ्तर पहुंचे
Hatta, Damoh | Jun 1, 2026 हिनोता सब स्टेशन अंतर्गत आने वाले सकोर गांव की कालोनी का बिजली ट्रांसफार्मर पिछले कई महीनो से बंद है जिस गांव में बिजली आपूर्ति ठप्प पड़ी हुई है दूसरी ओर उपभोक्ताओं को बकायदा बिल थमाई जा रहे,जिससे ग्रामीणजन परेशान हैं।ग्रामीणों का कहना है समस्या की शिकायत हिनौता और हटा में बिजली विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई