डीग: सरकारी जमीन पर नगर परिषद का बोर्ड, फर्जी पट्टा रद्द कर सख्त संदेश दिया गया
Deeg, Bharatpur | Mar 31, 2026 नगर परिषद डीग ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जारी आवासीय पट्टा निरस्त करने के साथ ही मौके पर “संपत्ति नगर परिषद डीग” का बोर्ड लगाकर बड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है। परिषद की इस कार्रवाई को सरकारी भूमि की सुरक्षा की दिशा में सख्त कदम माना जा रहा है।