रमकंडा: रमकंडा में पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने की दी सलाह
रमकंडा भंडरिया मुख्य मार्ग पर रमकंडा थाना के समीप शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे गढ़वा पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर एसआई रोहित कुमार नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की कागजात, लाइसेंस, हेलमेट आदि की जांच की गई।जांच के दौरान कई दोपहिया वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए चेतावनी दी गई।