लोनी: खुशहाल पार्क कॉलोनी में दबंगों ने कार सवार युवक के साथ मारपीट की, गाड़ी में की तोड़फोड़
Loni, Ghaziabad | Apr 12, 2024 खुशहाल पार्क कॉलोनी में विवाद के चलते दबंगों ने कार सवार युवक के साथ मारपीट की। दबंगों ने लाठी डंडों से कार में तोड़फोड़ की। मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में तीन से चार लड़के हाथ में डंडा लेकर गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए और युवक के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। एसीपी ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा होगा