भोगांव: नगला अनि में मारपीट में घायल युवक की मौत, परिजनों ने किया जाम
एलाऊ क्षेत्र में बिजली का केबल डालने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में घायल एक युवक की इलाज के दौरान सैफई में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही सोमवार को परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने मैनपुरी मार्ग पर सुगांव के पास जोरदार हंगामा किया। सड़क पर शव रखकर रोड जाम कर दिया है। मौके पर करीब 400 लोगों की भीड़ जुट गई है।