प्रतापपुर: केवरा में आधी रात की सनसनी: घर के बाहर से बाइक चोरी कर जंगल में लगाई आग
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केवरा में शनिवार तड़के एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। अज्ञात बदमाशों ने गांव निवासी रामलखन बनाफर (45) की घर के बाहर खड़ी प्लेटिना मोटरसाइकिल चोरी कर ली और उसे गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर आग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, 13 जून की रात करीब 2 बजे यह वारदात हुई।