बिंदकी: भेलगांव मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बकेवर-जहानाबाद में भेलगांव मोड़ के समीप शनिवार तथा रविवार की मध्य रात लगभग 12:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अन्नू उम्र लगभग 21 वर्ष पुत्र रामकरण तथा राम सिंह उम्र लगभग 22 वर्ष दोनों निवासी भगलापुर थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। दोनों शव पीएम के लिए भेजे गए।