बहराइच: मटेरा इलाके में हुआ भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार रेलवे के गाटर से टकराई, 1 की मौत, 7 घायल
जिले के मटेरा थाना क्षेत्र का मटेरा इलाके में एक भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में एक की मौत हो गई। वही सात घायल है। जिनका इलाज जारी है। वही इलाज के दौरान पांच की हालत गंभीर होने पर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। यहां हादसा बुधवार देर रात का बताया जा रहा है। सभी कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी रेलवे के गाटर से कार टकरा कर पलट गई थी। पुलिस मामले की जाच में जुटी।