सोनो: सोनो में विद्युत कनेक्शन एजेंसी के कर्मी पर अवैध वसूली का आरोप
Sono, Jamui | May 7, 2024 विभाग द्वारा सुलभ तरीके से हर लोगों को विद्युत कनेक्शन दिए जाने की योजना को साकार करने में लगी विद्युत कनेक्शन एजेंसी के कर्मी पर मीटर लगाने व कनेक्शन में अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है. प्रखंड अंतर्गत लखनकियारी पंचायत के डुमरी गांव निवासी आवेदक राजेश ठाकुरव महादेव ठाकुर ने विद्युत कनेक्शन एजेंसी के कर्मी पर कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया ।