शनिवार दोपहर 3:00 बजे ग्राम बम्हनी में फसल काटने के दौरान शुरू हुई मामूली कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक टकराव में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी, कुल्हाड़ी और फरसे चलने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पुष्पराजगढ़ में भर्ती कराया गया है। जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।