सैफई: सैफई पुलिस की बड़ी सफलता: 5 बाइक समेत वर्ष 2026 में कुल 36 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, CO सैफई ने दी जानकारी
Saifai, Etawah | Jun 6, 2026 सैफई पुलिस एक बार फिर अपनी शानदार कार्यशैली को लेकर चर्चा में है। प्रभारी निरीक्षक सैफई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 चोरी की मोटरसाइकिलें, 9 चेसिस, 5 पेट्रोल टंकियां, दो बैटरियां, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू तथा बाइक काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं।