राजगढ़: पुलिस थाना हमीरवास की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले में फरार टॉप-10 वांटेड स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
Rajgarh, Churu | May 5, 2026 पुलिस थाना हमीरवास की टीम ने मारपीट के मामले में पिछले 6 माह से फरार चल रहे और टॉप-10 की सूची में शामिल स्थाई वारंटी श्रवण कुमार उम्र 48, निवासी रावतसर कुंजला तहसील राजगढ जिला चूरू को गिरफ्तार कर लिया है। रायसिंह ci ने बताया कि 2020 में हमीरवास थाने में दर्ज मारपीट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया है।